टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। विराट कोहली एग्रेसिव प्लेयर तो हैं ही उसके साथ ही वो एग्रेसिव इंसान भी हैं। विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। वहीं अगर किसी फैन को ये पता चला कि विराट कोहली आपके साथ ही सड़क पर चल रहे हैं तो उस फैन का क्या रिएक्शन होगा?

Advertisement

बात पुरानी है जब न्यूजीलैंड की सड़कों पर एक ब्लॉगर ने विराट कोहली के अलावा केएल राहुल को स्पॉट किया। फैन को उसके वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि वो विराट कोहली और केएल राहुल के पास जाकर बात करने में कितना ज्यादा नर्वस है। वहीं वो फैन हिम्मत करके बारी-बारी केएल राहुल और विराट कोहली के पास जाता है।

Advertisement

हालांकि, उसके हाथ निराशा ही लगती है। जब फैन बड़े ही नर्मी से विराट कोहली से पूछता है-'क्या मैं अपने ब्लॉग के लिए आपके साथ वीडियो ले सकता हूं?' फैन की बात सुनते ही विराट तुरंत उसे ना बोलकर कहते हैं कि ऐसा मत करना।' फैन कहता है- कुछ सेंकड के लिए ही।

जिसपर विराट कोहली कहते हैं-'ऐसा मत करना तुमने पहले से ही वीडियो ऑन किया हुआ है।' वहीं फैन जब केएल राहुल के पास जाकर उनसे रिक्वेस्ट करता है कि क्या आप मेरे सब्सक्राइबर को हाय बोल सकते हैं। जिसपर केएल राहुल भी उसे सीधे मना कर देते हैं।

बता दें कि विराट कोहली फिलहाल आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली के लिए अब तक आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। विराट कोहली ने आईपीएल 2022 में अब तक खेले गए 13 मैचों में 113.46 के स्ट्राइक रेट और 19.67 की औसत से महज 236 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार