VIDEO : ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया 100 मी लंबा छक्का, स्टेडियम से बाहर जाती गेंद को देखकर विराट कोहली के उड़े होश

Updated: Fri, Apr 09 2021 23:16 IST
Cricket Image for VIDEO : ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया 100 मी लंबा छक्का, स्टेडियम से बाहर जाती गेंद को द (Image Source: Google)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच मैच में आखिरकार 1079  दिन और 171 गेंदों के बाद ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell Six) के बल्ले से आईपीएल में एक छक्का निकल ही गया। पिछले सीजन 106 गेंद का सामना कर के एक भी छक्का ना जड़ पाने वाले मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 में अपनी 16वीं गेंद पर बेहतरीन छक्का जड़ा। 

क्रुणाल पाड्या द्वारा डाले गए आरसीबी की पारी के 11वें ओवर में मैक्सवेल ने 100 मीटर लंबा छक्का जड़ा। लॉन्ग ऑन की तरफ मारा गया मैक्सवेल का यह शॉट स्टेडियम से भी बाहर चला गया। मैक्सवेल का यह लंबा छक्का देखकर दूसरे छोर पर खड़े कप्तान विराट कोहली के भी होश उड़ गए और उनका रिएक्शन ये बताने के लिए काफी था कि गेंद कितनी दूर गई है। 

बता दें कि मैक्सवेल ने 3 साल पहले आखिरी बार आईपीएल में छक्का जड़ा था। 27 अप्रैल 2018 को मिचेल जॉनसन की गेंद पर उन्होंने इस टूर्नामेंट में आखिरी बार छक्का जड़ा था। इसके बाद 19 पारियों में उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला। 

आईपीएल के पिछले सीजन में फ्लॉप होने के बाद भी आरसीबी ने मैक्सवेल पर भरोसा जताया और उन्हें 14.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम देखकर खरीदा था। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें