Virat Kohli Record: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ (ENG vs IND 3rd ODI) 60 गेंदों पर 74 रनो की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर जमकर धमाल मचाया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो अर्धशतक लगाते हुए 144 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी बीच विराट कोहली के पास महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक महारिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका था, जिससे वो चूक गए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, विराट कोहली ने इंग्लैंड टूर पर 144 रन बनाकर वनडे फॉर्मेट में इंग्लिश टीम के सामने अपने 1541 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ अब वो एक भारतीय खिलाड़ी के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ ODI में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर ये पॉजिशन हासिल की है।

बताते चलें कि इंग्लैंड के खिलाफ बतौर भारतीय सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है, जिन्होंने 48 मैचों की 44 पारियों में इंग्लैंड के सामने 1546 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी ठोकी। विराट, धोनी से सिर्फ 5 रन पीछे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ बतौर भारतीय वनडे में सर्वाधिक रन

  • महेंद्र सिंह धोनी - 48 मैचों की 44 पारियों में 1546 रन
  • विराट कोहली - 41 मैचों की 41 पारियों में 1541 रन
  • युवराज सिंह - 37 मैचों की 36 पारियों में 1523 रन
  • सचिन तेंदुलकर - 37 मैचों की 37 पारियों में 1455 रन
  • सुरेश रैना - 37 मैचों की 32 पारियों में 1207 रन

मैच का हाल: लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपने 50 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर 387 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। उनके लिए बेन डकेट ने सर्वाधिक रन बनाए और 135 गेंदों पर 141 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारत के लिए रोहित शर्मा ने शतक लगाते हुए 138 रन ठोके, वहीं शुभमन गिल ने 84 गेंदों पर 77 रन और विराट कोहली ने 60 गेंदों पर 74 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना पाई और ऐसे इंग्लैंड ने ये मुकाबला 27 रनों से जीतकर अपने नाम किया। उन्होंने ये सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार