9 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इस समय जब ये खबर आई है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी करने जा रहे है तो मीडिया को ये खबर हाथ लगी है कि कोहली का पहला प्यार अनुष्का शर्मा नहीं बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर हैं।

Advertisement

एक इंटरव्यू में कहा कि करिश्मा कपूर उनका पहला प्यार है। विराट कोहली ने कहा कि करिश्मा कपूर की मूवी उनके काफी पसंद आती थी। इसके अलावा जब विराट कोहली आईपीएल में नए - नए आए थे तो अपने बयान में ये कहते हुए दिखाई दिए थे कि वो जेनेलिया डिसूज़ा के साथ क्रिकेट खेलना पसंद करेंगे।

उन्होंने जेनेलिया डिसूज़ा के बारे में कहा कि वो बेहद ही क्यूट है। भविष्य में यदि मुझे किसी अभिनेत्री के साथ क्रिकेट खेलना हो तो वो जेनेलिया डिसूज़ा होंगी। इसके अलावा कोहली ने ये भी कहा है कि अपने लाइफ में वो एक बार बलाइंड डेट पर भी गए हैं लेकिन दुर्भाग्य से वह डेट केवल 5 मिनट का ही रहा था। आपको बता दें कि यह वीडियो काफी पुराना है। जिस वक्त कोहली नए- नए टीम इंडिया में आए थे और अपनी परफॉर्मेंस से कई लड़कियों के दिल में राज कर रहे थे।

अब जब कोहली का यह वीडियो सामने आया है तो कोहली के फैन्स इस पुराने वीडियो का काफी मजा ले रहे हैं। इस वीडियो में कोहली ने कई और बात का खुलासा किया है। यहां देखिए वो वीडियो जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार