रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार (3 जून) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आखिरकार अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। इस जीत के बाद विराट कोहली काफी इमोशनल हो गए और उन्हें ऑन कैमरा रोते हुए देखा गया। इस दौरान विराट ने अपना दिल खोलकर बातें भी की और खेल के प्रति अपने प्रेम को भी दर्शाया।

Advertisement

इस दौरान कोहली ने कहा कि वो एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते हैं और अपनी फील्डिंग से भी टीम के लिए योगदान करना चाहते हैं। विराट कोहली के इस बयान को सोशल मीडिया पर फैंस ने अलग ही तरीके से लिया और उन्होंने ये कहना शुरू कर दिया कि विराट का ये बयान रोहित शर्मा पर तंज है।

Advertisement

मैच के बाद मैथ्यू हेडन से बात करते हुए, विराट ने कहा, "ठीक है, मुझे इस खेल को खेलने का मौका ज़्यादा सालों तक नहीं मिला है। तो जैसा कि आप जानते हैं, हमारे करियर की एक समाप्ति तिथि होती है। जब तक मैं रिटायर नहीं होता, मैं घर पर बैठकर ये कहना चाहता हूँ कि मैंने अपना सब कुछ दिया। इसलिए मैं सुधार के तरीके खोजता हूं। मैं एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेल सकता। मैं 20 ओवर तक फ़ील्डिंग करना चाहता हूं और फ़ील्ड में प्रभाव डालना चाहता हूं। मैं इस तरह का खिलाड़ी रहा हूं और भगवान ने मुझे उस दृष्टिकोण, प्रतिभा के साथ आशीर्वाद दिया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

विराट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट्स और मीम्स की बारिश आ गई और फैंस ने इस बयान को रोहित शर्मा से जोड़कर देखना शुरू कर दिया क्योंकि इस पूरे सीजन में रोहित शर्मा कई बार इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते दिखे। आइए देखते हैं कि फैंस ने सोशल मीडिया पर किस तरह से रिएक्शन दिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार