20 अप्रैल। वर्ल्ड कप 2019 को लेकर एक बड़ी खबर मिडिया में आई है। आईबी टाइम्स में छपी खबर की माने तो वर्ल्ड कप की टीम में चयनकर्ता ऋषभ पंत को रखना चाहते थे लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली के कहने के बाद चयनकर्ताओं ने दिनेश कार्तिक को वर्ल्ड कप 2019 की टीम में शामिल किया।

Advertisement

आपको बता दें कि विराट कोहली ने दिनेश कार्तिक के पक्ष में अपना वोट दिया जिसके कारण ही ऋषभ पंत भारतीय  वर्ल्ड कप 2019 की टीम में शामिल नहीं हो सके।

Advertisement

विराट कोहली ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि दिनेश कार्तिक एक अनुभवी खिलाड़ी हैं धोनी की गैरमौजूदगी में उनका किरदार मैच के दौरान निभा सकते हैं। 

गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक ने निदास ट्रॉफी के फाइनल में दबाव भरे माहौल में जिस तरह से भारत को मैच जीताया था उस अनुभवी को कोहली ने प्राथमिकता दी यही कारण रहा कि दिनेश कार्तिक को कोहली ने वर्ल्ड कप की टीम में शामिल कराया।

वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत दबाव भरे माहौल में अक्लमंदी के साथ बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं यही कारण रहा कि उन्हें अभी वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया गया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार