विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में 61 गेंदों पर नाबाद 122 रनों की पारी खेली। 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने अपनी पारी में 12 चौके और 6 छक्के जड़े। विराट कोहली के बल्ले से 1020 दिन बाद शतक निकला। शतक लगाने के बाद ड्रेसिंग रूम में जाते वक्त विराट कोहली को भुवनेश्वकर कुमार से कुछ कहते सुना गया।

Advertisement

विराट कोहली सबसे पहले राहुल द्रविड़ से गले मिले उसके बाद साथी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। इस दौरान भुवनेश्वकर कुमार से हाथ मिलाते हुए विराट को कहते सुना गया, 'अभी है क्रिकेट बाकी।' विराट की इस बात को सुनकर फैंस अंदेशा लगा रहे हैं कि विराट कहना चाह रहे थे कि अभी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है।

Advertisement

विराट कोहली लंबे समय से जब आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे तब उन्हें टी-20 से ड्रॉप करने की मांग उठने लगी थी। कुछ जानकार कह रहे थे कि विराट को टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए। हालांकि, इस एशिया कप में विराट कोहली ने जबरदस्त बैटिंग करके सभी को चौंका दिया। श्रीलंका के खिलाफ मैच को छोड़ दें जिसमें वो 0 पर आउट हुए बाकी सभी मैचों में विराट के बल्ले से रन निकले।

टी-20 विश्व कप के लिहाज से विराट कोहली की फॉर्म काफी ज्यादा अहम है। साल के अंत में अक्टूबर महीने से टी-20 विश्वकप की शुरुआत होगी। पिछले विश्वकप में विराट कोहली टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। वहीं इस विश्वकप में विराट कोहली रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार