Nathan Lyon Bowled Temba Bavuma Video: डरबन टेस्ट (SA vs AUS 3rd Test) के पहले दिन नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) को बोल्ड करके आउट किया। ऐसा ही नज़ारा तीसरे दिन के खेल में भी देखने को मिला। नाथन लियोन ने एक बार फिर टेम्बा बावुमा के तोते उड़ाए और एक गज़ब की गेंद डालकर बावुमा को क्लीन बोल्ड करके आउट किया।
बावुमा के काल बने लियोन: साउथ अफ्रीका की पहली पारी में नाथन लियोन ने 46वें ओवर की दूसरी गेंद पर बावुमा को एक गेंद टर्न कराके आउट किया था। कमाल की बात ये है कि साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां लियोन ने मेजबान टीम की दूसरी पारी के 46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें आउट किया।
ये वैसी ही गेंद थी जिस पर बावुमा पहले आउट हुए थे। वो ऑफ स्टंप के बाहर पिच कराई गई थी जो कि टर्न लेकर अंदर की तरफ आई। इसे बावुमा ऑन साइड में खेलने गए और आखिरी में चमका खाकर बोल्ड हो गए। वो दूसरी पारी में 115 गेंदों पर 35 रन करके आउट हुए। इससे पहले वो 3 गेंदों पर 0 रन करके आउट हुए थे। FanCode ने बावुमा के विकेट का वीडियो साझा किया है। इसे आप नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: डरबन टेस्ट के तीन दिनों का खेल खत्म हो चुका है। साउथ अफ्रीका अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतर गई है। उन्होंने 47 ओवर में 4 विकेट खोकर 140 रन बनाए हैं। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया 429 रनों पर ऑल आउट हुई थी। साउथ अफ्रीका के पास 40 रनों की बढ़त है।
दोनों टीमें
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, जेराल्ड कोएत्ज़ी और कगिसो रबाडा।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।