भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli 500th Match) के पास गुरुवार (20 जुलाई) से वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बता कोहली ने पहले टेस्ट मैच में 76 रन की शानदार पारी खेली थी। 

Advertisement

500 इंटरनेशनल मैच

Advertisement

कोहली के इंटरनेशनल करियर का यह 500वां मुकाबला होगा। वह इंटरनेशनल में 500 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले भारत के तीसरे औऱ दुनिया के दसवें खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ ने ही यह कारनामा किया है। कोहली ने अब तक 110 टेस्ट,274 वनडे औऱ 115 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

कैलिस को पछाड़ने का मौका

कोहली 74 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। कोहली ने अब तक 499 मैच की 558 पारियों में 25461 रन बनाए हैं। वहीं कैलिस के नाम 519 मैच की 617 पारियों में 25534 रन दर्ज हैं।

सहवाग से निकल सकते हैं आगे

Advertisement

कोहली 32 रन बनाते ही सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल जाएंगे। कोहली 110 टेस्ट मैच की 186 पारियों में 8555 रन बना चुके हैं, वहीं सहवाग ने 104 टेस्ट की 180 पारी में 8586 रन बनाए थे।

कर सकते हैं ब्रैडमैन की बराबरी

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

कोहली अगर शतक बनाने में कामयाब होते हैं तो टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दसवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। इस लिस्ट में वह महान डॉन ब्रैडमैन की बराबरी करेंगी, जिन्होंने 29 शतक बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार