20 मई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और विराट कोहली ने लिए आईपीएल 2018 का सफर खत्म हो गया है। अब विराट कोहली को क्रिकेट फैन्स जून में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे।

Advertisement

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलना का फैसला किया था।

Advertisement

यही कारण है कि अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज से कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया था। विराट कोहली सरे के लिए काउंटी क्रिकेट में अपना जौहर दिखाएंगे।

सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते वक्त हर किसी की कोहली के परफॉर्मेंस पर नजर होगी। इसके अलावा आपको बता दें कि काउंटी क्रिकेट में कोहली सरे के कप्तान रोरी बर्न्स कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।

रोरी बर्न्स ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 96 मैच खेले हैं और वहीं इस दौरान 6548 रन बनाए हैं। रोरी बर्न्स ने 12 शतक और 35 अर्धशतक शामिल है। वहीं सरे के लिए रोरी बर्न्स  ने 1271 रन 42 मैच खेलकर बनाए हैं। इस दौरान 10 अर्धशतक ठोके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार