आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Bangalore) के सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने फैंस के साथ अपने जीवन की महत्वपूर्ण चीज शेयर करते हुए मोटिवेशनल मैसेज दिया है। कोहली ने सोशल मीडिया पर 10वीं क्लास की मार्कशीट की एक तस्वीर अपने फैंस के लिए शेयर की। कई अन्य क्रिकेटरों की तरह, विराट भी क्रिकेट में अपना करियर बनाने के कारण 12 वीं क्लास के बाद अपनी आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। 

Advertisement

Advertisement

विराट ने अपनी 10वीं क्लास की मार्कशीट की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दिखाया गया है कि उन्होंने 2004 में 10वीं पास की थी। उन्होंने पश्चिम विहार के सेवियर कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की थी, और मार्कशीट में अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, गणित, सामाजिक विज्ञान और परिचयात्मक आईटी (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) सहित कई विषयों में विराट कोहली के अंक थे। कोहली ने कू ऐप पर लिखा, "यह मजेदार है कि कैसे चीजें जो आपकी मार्कशीट में सबसे कम जोड़ती हैं, आपके चरित्र में सबसे अधिक जोड़ती हैं। #LetThereBeSport," 

वहीं विराट इस समय आईपीएल 2023 की तैयारी में जुटे हुए है। वो चाहेंगे की उनकी फ्रेंचाइजी बैंगलोर इस साल अपना पहला खिताब जीते। विराट की फॉर्म में वापसी को देखते हुए, आरसीबी के फैन उम्मीद कर रहे होंगे कि पूर्व कप्तान आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए फ्रेंचाइजी के 15 साल के इंतजार को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। 

आपको बता दे कि विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर काबिज है। विराट ने आईपीएल में अभी तक 223 मैच खेले है और 129.15 के स्ट्राइक रेट की मदद से 6624 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 44 अर्धशतक निकले है। वहीं आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 113 रन है। उनकी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2023 में अपने पहले मैच में 2 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ने के लिए तैयार है। 

आईपीएल 2023 के लिए RCB का फुल स्क्वॉड:  विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, माइकल ब्रेसवेल। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार