विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की है। विराट कोहली ने जो फोटो पोस्ट की है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि छोटू कोहली किसी पार्टी में खाने का लुफ्त उठा रहे थे। विराट कोहली की प्लेट में ढेर सारा भारतीय व्यजंन सजा था वहीं वो स्माइल भरा पोज देते हुए खाने की बाइट लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

विराट कोहली ने इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही एक मजेदार मैसेज भी लिखा है। विराट ने लिखा, 'खाओ पिओ ऐश करो मित्रों पर दिल किसी का दुखायो ना।' विराट कोहली की स्टोरी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस विराट की इस तस्वीर पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Advertisement

विराट कोहली के परिवार की बात करें तो किंग कोहली बचपन से ही अपने पिता के बेहद करीब थे। विराट बेहद कम उम्र के थे जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया। विराट को अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जा चुका है। वहीं विराट हाल ही में एक बच्ची के पिता भी बने हैं।

बता दें कि विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के भारत के आखिरी मुकाबले में लगभग तीन साल बाद अपना पहला इंटरनेशनल शतक बनाया था। विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला T20I शतक लगाया। विराट कोहली ने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 122 रनों की पारी में 12 चौके और 6 छक्के जड़े थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार