26 अगस्त,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने परिवार के दूर इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। इसके चलते वह इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार भी नहीं बना सके। भाई-बहन के इस त्यौहार पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी बहन भावना ढिंगरा को रक्षाबंधन विश किया।
Advertisement
कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बहन के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने एक बहुत ही प्यारा मैसेज भी लिखा। इस फोटो में कोहली अपनी बहन और मां के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।
Advertisement
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पीछे चल रही है। पहले दो टेस्ट मैचों में हारने के बाद कोहली एंड कंपनी ने नॉटिंघम टेस्ट में शानदार जीत के साथ वापसी की है। चौथा टेस्ट मैच अब 30 अगस्त से साउथेप्टन में खेला जाएगा।