31 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में जीत हासिल कर के भले ही सीरीज बराबर कर ली हो लेकिन तीन मैचों की इस सीरीजम में अब तक टीम भारतीय बैटिंग लाइनअप का प्रदर्शन काफी निराशाजनकर रहा है। दोनों ही मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए।

Advertisement

जिसके कारण भारत ने पहले टी-20 भारत सिर्फ 147 रन औऱ दूसरे मुकाबले में 144 रन ही बना पाया। इस पर बात करते हुए भारत के पूर्व कप्तान सौरव गाँगुली ने कहा, कि विराट कोहली को टीम के बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव लाना होगा। इंडिया टुडे से बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा “भारत को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने की जरुरत है, और बेंगलौर में होने वाले फाइनल टी-20 मुकाबले में ऐसा होना चाहिए। मैं पिछले 3-4 सालों से कह रहा हूँ, कि धोनी को ऊपरी क्रम में बल्लेबाज़ी करनी चाहिए और खुलकर खेलना चाहिए।

यह भारतीय टीम के लिए बहुत फायदेमंद होगा लेकिन यह फैसला टीम मैनेजमेंट को करना है।“ एमएस धोनी को क्रिकेट के सबसे बड़े फिनिशर में से एक माना जाता है लेकिन टी20 में गांगुली उनके लिए इस शब्द का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा अगर 17 या 18वें ओवर में आकर आप मैच फिनिश कर रहे हो तो वह फिनिशर नहीं होना चाहिए।

फिनिशर वह होना चाहिए जो ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलने के बाद मैच जीताये। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि महेंद्र सिंह धोनी ने 75 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1153 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार