रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल 2026 जीतने के बाद खिलाड़ियों के कई जश्न मनाते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं और इसी कड़ी में विराट कोहली का भी एक वीडियो सामने आय़ा है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विराट कोहली ने इस जश्न की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, कोहली को अपने साथी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार के साथ पंजाबी लोक नृत्य 'किकली' करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

किकली पंजाब का एक लोकप्रिय लोक डांस है, जिसे पारंपरिक रूप से दो लोग मिलकर करते हैं। वो एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हैं और संतुलन व लय बनाए रखते हुए तेज़ी से गोल-गोल घूमते हैं। ये डांस अक्सर त्योहारों, शादियों और अन्य समारोहों से जुड़ा होता है, जो खुशी, दोस्ती और एकजुटता का प्रतीक है। पिछले कुछ सालों में, किकली त्योहारों और खेल में मिली जीत के मौकों पर जश्न मनाने के लिए एक लोकप्रिय डांस बन गया है। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, जश्न के साथ-साथ विराट कोहली भक्ति के पथ पर भी चल रहे हैं। विराट कोहली आईपीएल 2026 जीतने के बाद एक बार फिर वृंदावन पहुंचे। उन्हें और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को वृंदावन में देखा गया जहां वो आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। विराट और अनुष्का को इससे पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज से मिलते हुए देखा जा चुका है और ये बात किसी से नहीं छिपी है कि ये कपल गुरू जी का पक्का भक्त है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सबसे पहले इस कपल का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्हें आगरा एयरपोर्ट पर देखा गया जहां से ये पता चल गया कि ये दोनों वृंदावन प्रेमानंद महाराज से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद उनके आश्रम में मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गईं। विराट और अनुष्का को वायरल वीडियो में नंगे पैर देखा जा सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार