टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बचपन से जुड़ी उनकी स्लैम बुक पर लिखी बातों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस स्लैमबुक में विराट कोहली ने अपने बारे में सामान्य विवरण दिया है। इसके अलावा उन्होंने इस स्लैमबुक में लिखा था कि फुटबॉल खेलना उनका पसंदीदा शौक है।

Advertisement

विराट कोहली ने इस स्लैमबुक में लिखा उनके लिए सबसे खुशी का पल वह समय था जब उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में अपना करियर स्थापित करने के लिए कोचिंग ज्वाइन की थी। कोहली ने बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन को सबसे प्रशंसनीय व्यक्ति बताया, जबकि उस वक्त उनकी महत्वाकांक्षा भारतीय क्रिकेटर बनने की थी।

Advertisement

बता दें कि विराट कोहली के बचपन के दोस्त शलज सोंधी ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। यह फोटोज कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। शलज सोंधी विराट के अच्छे दोस्त हैं और दोनों 2000 के दशक के अंत में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए एक साथ खेलते थे।

इन तस्वीरों के अलावा शलज सोंधी ने कई ग्रुप तस्वीरें भी पोस्ट की थीं जहां कोहली को क्रिकेट मैचों के दौरान अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर जिसने कई क्रिकेट प्रेमियों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थी विराट की स्लैम बुक का स्नैप।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार