आईपीएल के 35 वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। यह मैच शारजाह के मैदान पर खेला गया था।

Advertisement

इस मैच में आरसीबी की टीम की बल्लेबाजी देखकर एक समय ऐसा लग रहा था कि उनकी टीम 200 रनों का आंकड़ा छू लेगी लेकिन 13.2 ओवर के बाद 111 रन का स्कोर होने का बावजूद वो धीमी पड़ गए और 20 ओवर के खत्म होने के बाद बोर्ड पर स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 156 दिख रहा था।

Advertisement

इस मैच को लेकर चर्चा करते हुए भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर और टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कोहली की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि इस मैच में कोहली ने शानदार शुरुआत की। वो टी-20 ओपनर की तरह खेलते हुए नजर आ रहे थे। वो तेज गेंदबाजों पर कदमों  का इस्तेमाल कर रहे थे और उन्होंने कुछ बेजोड़ छक्के भी लगाए।

आगे बात करते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा उन्हें नहीं समझ आया कि अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी उन्होंने अपनी रफ्तार कम क्यों कर ली। उन्होंने कहा कि एक समय 153.84 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने अपने शुरू के 40 रन केवल 26 गेंदों में ही बना लिए लेकिन बाद में अगले 15 गेंदों पर उनका स्ट्राइक रेट गिरकर 86.66 के करीब पहुंच गया।

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा," और वो 40 पर पहुंच गए, उसके बाद वो धीमी पड़ गए और मुझे ये बात समझ में नहीं आई। उन्होंने शुरुआत के अपने 40 रन 26 गेंदों में ही पूरे कर लिए थे और वो काफी बेहतरीन था। उसके बाद अगले 13 रन उन्होंने 15 गेंदों में बनाए। तब उनका स्ट्राइक रेट 86.6 का था।"

Advertisement

कोहली ने इस मैच में 41 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली और इस दौरान कप्तान के बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला।

इस मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम ने 18.1 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मैच को अपनी झोली में कर लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार