Most Test Runs for India: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। पहली पारी में 0 पर आउट होने वाले कोहली ने दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाया और 102 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। वह तीसरे दिन की अंतिम गेंद ग्लेन फिलिप्स का शिकार बने। इस पारी में उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बनाए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले चौथे भारतीय

Advertisement

कोहली ने इस पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए और इस आंकड़े तर पहुंचने वाले वह भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।  उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (15921 रन), राहुल द्रविड़ (13288 रन) और सुनील गावस्कर (10122 रन) ने भारत के लिए यह कारनामा किया था। 

सबसे धीमे 9000 टेस्ट रन

कोहली ने भारत के लिए सबसे धीरे 9000 टेस्ट रन पूरे किए हैं, उन्होंने 197 पारियां खेलकर यह मुकाम हासिल किया। 176 पारियों के साथ राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। वहीं सचिन तेदुलकर ने 179 पारियों औऱ सुनील गावस्कर ने 192 पारियों में अपने 9000 टेस्ट रन पूरे किए थे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि पहली पारी में 356 रन के विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 95 रन के कुल स्कोर तक कप्तान  रोहित शर्मा (52) औऱ यशस्वी जायसवाल (35) का विकेट गवा दिया था। इसके बाद कोहली ने सरफराज खान (नाबाद 70 रन) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार