29 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना से मुलाकात की।

Advertisement

हरमनप्रीत औऱ मंधाना महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम का हिस्सा थी। मिताली राज की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेला था। मंधाना और कौर दोनों ही वर्ल्ड कप के दौरान शानदार बल्लेबाजी की थी। दूसरी तरफ विराट कोहली की सेना बेशक बेंगलौर वनडे हार गई लेकिन पहले लगातार तीन वनडे जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत

Advertisement

चौथे वनडे में स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 231 रन की साझेदारी की। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत

जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 334 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसके जवाब में टीम इंडिया 313 रन ही बना सकी। भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई हुई है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार