31 मई। विराट कोहली गर्दन की चोट की वजह से काउंटी क्रिकेट नहीं खेल पाए। ऐसे में फैन्स को एक बड़ा झटक लगा था। विराट कोहली को आईपीएल 2018 के 51वें मैच के दौरान हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी जिसके कारण उनकी फिटनेस को लेकर ऐसा बड़ा फैसला लिया गया।

Advertisement

चोट की वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि क्या विराट कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले फिट हो पाएंगे। ऐसे में अब फैन्स को खुश करने वाली बात सामने आई है।

Advertisement

आपको बता दें कि विराट कोहली ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। विराट कोहली नेट पर अभ्यास करने के लिए मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स पहुंचे और अपनी बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया है। 

विराट कोहली के साथ अभ्यास सत्र में संजय बांगर भी मौजूद थे। आपको बता दें कि कोहली को 15 जून को बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट अकेडमी में अपनी फिटनेस को लेकर टेस्ट देना है। 

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कोहली के गर्दन की चोट धीरे- धीरे ठीक हो रही है औऱ फिटनेस टेस्ट में वो सफल रहेंगे।  PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

गौरतलब है कि भारत की टीम को इंग्लैंड और आय़रलैंड के खिलाफ मैच खेलना है। य़े देखना काफी दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड की धरती पर विराट कोहली कैसे परफॉर्म करते हैं। हर किसी की नजर विराट कोहली के पऱफॉर्मेंस पर टीकी होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार