भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के बीच मैदान पर कई बार जुबानी जंग देखने को मिल चुकी है। ऐसा कम ही देखने को मिला है कि दोनों खिलाड़ी किसी प्लेटफॉर्म पर साथ आए हों। इस बीच दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी एकसाथ मंच पर नजर आए और कई मजेदार बातें शेयर कीं।

Advertisement

इस मजेदार बातचीत के दौरान स्मिथ ने विराट कोहली से दिल से जुड़ा एक सवाल पूछा। स्मिथ ने कोहली से उस बारे में जानना चाहा जब उन्होंने वर्ल्ड कप 2019 के दौरान भारतीय फैंस द्वारा उनके लिए हूटिंग का विरोध किया था। विराट कोहली ने स्मिथ के सवाल का बड़े ही सफाई से जवाब दिया है।

Advertisement

विराट कोहली ने कहा कि, 'आप लोगों से गलती हुई थी और आपको उसका एहसास था। आप काफी टाइम बाद मैदान पर उतरे और फैंस का विरोध झेलना पड़ा। मेरा मानता हूं किसी एक व्यक्ति को किसी एक बात के लिए हमेशा टारगेट करना सही नहीं है क्योंकि कुछ भी स्थाई नहीं होता है।' 

बता दें कि स्टीव स्मिथ गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे थे। हालांकि वापसी के बाद उन्हें फैंस का काफी विरोध झेलना पड़ा था। फिलहाल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार