4 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले इंग्लैंड में जाकर काउंटी क्रिकेट खेलेगें।

Advertisement

विराट कोहली सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेगें। गौरतलब है कि विराट कोहली का परफॉर्मेंस इंग्लैंड की धरती पर कोई खास नहीं रहा है जिसके चलते ही कोहली ने सरे में जाकर क्रिकेट खेलने का फैसला किया है।

Advertisement

ऐसे में विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होगें। जानिए कितनी रकम मिल रही है कोहली को►

 

आपको बता दें कि विराट कोहली ने सरे में खेलने का फैसला खुद से लिया है। ऐसे में खबर है कि कोहली को सरे में खेलने के लिए सिर्फ हवाई यात्रा में जो खर्च होगें वो मिलेगा और इसके अलावा एक माह के लिए रहने और खाने का खर्चा सरे की टीम उठाएगी।

कहा जा रहा था कि सरे कोहली को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ी रकम देगी लेकिन बोर्ड और कोहली खुद अपने लिए ऐसा करना चाहते थे इसलिए यहां पर पैसे का महत्व ज्यादा नहीं था।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में विराट कोहली को आरसीबी की टीम ने 17 करोड़ रूपये दिया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार