आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने 2011 के बाद आईसीसी वर्ल्ड कप जीत लिया। हालांकि, इस वर्ल्ड कप जीत के साथ ही विराट कोहली ने फैंस को झटका भी दे डाला। विराट ने इस मैच में 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली जिसके लिए उन्हें प्लेर ऑफ द मैच भी दिया गया लेकिन जब वो प्लेयर ऑफ द मैच के बाद बात करने आए तो उन्होंने एक बड़ी अनाउंसमेंट भी कर डाली।

Advertisement

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप जीतते ही टी-20 फॉर्मैट से रिटायरमेंट का ऐलान भी कर दिया। विराट ने ये साफ-साफ कह दिया कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप था और ये उनका आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच था। विराट ने कहा, 'ये मेरा आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप था, ये बिल्कुल वही है जो हम हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाता है, भगवान महान है। ये भारत के लिए खेलते हुए मेरा आखिरी टी-20 मैच था। हम वो कप उठाना चाहते थे। हां मैंने कप उठा लिया है, ये एक खुला रहस्य था। ऐसा कुछ नहीं जिसे मैं हारने पर भी घोषित नहीं करने वाला था।'

Advertisement

आगे बोलते हुए विराट ने कहा, 'अगली पीढ़ी के लिए टी-20 खेल को आगे ले जाने का समय आ गया है। हमारे लिए यs एक लंबा इंतजार रहा है, एक आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। आप रोहित जैसे किसी व्यक्ति को देखें, उसने 9 टी-20 वर्ल्ड कप खेले हैं और ये मेरा छठा ही है। वो इसका हकदार है। चीजों (भावनाओं) को रोक पाना मुश्किल रहा है और मुझे लगता है कि ये बाद में समझ में आने वाला है।'

विराट के टी-20 से रिटायर होने का मतलब है कि अब कोई युवा खिलाड़ी उनके नंबर पर खेलता हुआ नजर आएगा लेकिन विराट जो विरासत पीछे छोड़कर जा रहे हैं उसे आगे लेकर जाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार