बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। स्टंप्स तक श्रेयस अय्यर 82 और रविचंद्रन अश्विन का आना बाकी है। ऐसे में जब दूसरे दिन ये दोनों बल्लेबाज़ी के लिए मैदान में उतरेंगे तो टीम इंडिया की निगाहें किसी तरह 400 के आंकड़े तक पहुंचने की होंगी। वहीं, पहले दिन अगर किसी खिलाड़ी ने फैंस को सबसे ज्यादा निराश किया तो वो थे विराट कोहली।

Advertisement

विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। फैंस को विराट के आउट होने से ज्यादा इस बात का दुख था कि वो जाते-जाते डीआरएस भी बर्बाद कर गए। ये घटना 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर घटित हुई। तईजुल इस्लाम की गेंद पर विराट कोहली पूरी तरह से गच्चा खा गए और वो अंपायर द्वारा एलबीडब्ल्यू दे दिए गए।

Advertisement

विराट कोहली और दूसरे छोर पर खड़े चेतेश्वर पुजारा को भी पता था कि विराट स्टंप्स के सामने पाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद विराट कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला किया। इस रिव्यू का भी कोई फायदा नहीं हुआ और विराट को पवेलियन जाना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट के स्वार्थीपन को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार