रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में वैसे तो फैंस को कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन इस मैच के बाद विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच जो कुछ हुआ वो देखने लायक था। सबसे पहले तो जब आरसीबी की टीम गेंदबाजी कर रही थी तब उन्होंने बाउंड्री पर कैच लेने के बाद दिल्ली के डगआउट की तरफ घूरा। इस दौरान उनके सामने सौरव गांगुली भी बैठे हुए थे। इसके बाद जब मैच खत्म हुआ तो सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हैंडशेक कर रहे थे लेकिन विराट कोहली ने सौरव गांगुली को इग्नोर करते हुए उनसे हाथ ही नहीं मिलाया।

Advertisement

इस घटना ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया और ये सरेआम जाहिर हो गया कि सौरव और विराट के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। कप्तानी विवाद के बाद से ही इन दोनों के बीच रिश्तों में खटास आ गई थी और ये उसी खटास का नतीजा था जो हमें आरसीबी और दिल्ली के मैच में देखने को मिला। हालांकि, अब विराट ने इससे भी एक कदम बढ़ते हुए सोशल मीडिया पर एक कदम उठाया है जिसने इस बात पर मुहर लगा दी है कि इन दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।

Advertisement

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सौरव गांगुली को अनफॉलो कर दिया है। जी हां, पहले विराट गांगुली को फॉलो किया करते थे लेकिन अब उन्होंने अपनी खुन्नस को एक कदम और बढ़ाते हुए उन्हें इंस्टा से अनफॉलो कर दिया है। विराट के इस कदम से सोशल मीडिया पर फिर से फैंस दादा को ट्रोल कर रहे हैं जबकि ये खबर काफी तेजी से फैल रही है।

वहीं, अगर इस विवाद से हटकर बात करें तो विराट कोहली आईपीएल 2023 में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अब तक खेले गए चार मुकाबलों में वो तीन हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। वहीं, टीम के बाकी खिलाड़ी भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं ऐसे में आरसीबी फैंस यही आस लगाए बैठे हैं कि शायद इस साल उनकी टीम उन्हें ट्रॉफी जरूर जीतकर दिखाएगी और 15 सालों का सूखा खत्म हो जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार