विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोमवार (10 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा, जिसकी बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। हालांकि इस मुकाबले में बैंगलोर हार का सामना करना पड़ा

Advertisement

कोहली ने 44 गेंदों में 61 रन की पारी खेली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

कोहली ने अपनी पारी के 42 रन पावरप्ले के दौरान बनाए। जो उनके द्वारा पावरप्ले में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन इसके बाद अर्धशतक पूरा करने के लिए कोहली ने 10 गेंद खेली। जिसके बाद लाइव मैच में कॉमेंटेटर साइमन डुल ने कोहली पर सवाल खड़े किए।

लाइव मैच में कॉमेंट्री करते हुए डुल ने कहा, “ कोहली अपनी 'निजी उपलब्धियों' को लेकर चिंतित थे, उन्होंने 8 रन बनाने के लिए 10 गेंद खेली। कोहली ने ट्रेन की तरह की शुरुआत की,  फिर 42 से 50 रन तक 10 गेंदें लीं।”

कोहली ने रवि बिश्नोई द्वारा डाले गए पारी के नौंवे ओवर के दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 35 गेंद खेली। उन्होंने 44 गेंद में चार चौकों

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

औऱ चार छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। बता दें कि कोहली अब तक 3 मैच में 164 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। 
बैंगलोर की तीन मैच में यह दूसरी हार है और इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार