इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पिता बनने वाले हैं। फिलहाल विराट प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का काफी ख्याल रख रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह पहला बच्चा है ऐसे में इस खबर को लेकर मीडिया में भी काफी हाइप बनी हुई है।

Advertisement

फैंस विराट और अनुष्का की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आते हैं जिसके चलते पैप्स भी उनपर पैनी नजरें बनाई हुई है। हालांकि यह बात अनुष्का शर्मा को कुछ पंसद नहीं है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए इसपर नाराजगी जताई है। अनुष्का ने उनकी प्राइवेसी का सम्मान नहीं करने के लिए पैप्स को जमकर फटकार लगाई है।

Advertisement

बुधवार को सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट की बालकनी में बैठे हुए तस्वीरों को ऑनलाइन पोस्ट किया गया था। फोटो तब क्लिक की गई थी जब अभिनेत्री जुहू में अपने नए निवास की बालकनी पर अपने पति के साथ नाश्ते का आनंद ले रही थीं। अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार निवेदन करने के बाद भी ये हमारी प्राइवेसी दखल देना जारी रखे हुए हैं। इस अभी बंद कर दीजिए।'

बता दें कि अनुष्का शर्मा जनवरी 2021 में नन्हे मेहमान को जन्म देने वाली हैं। वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो वह पितृत्व अवकाश के चलते इस वक्त भारत में ही हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद विराट कोहली ने भारत वापस आने का फैसला किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार