28 अगस्त,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को लगता है कि विराट कोहली मौजूदा टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज मे सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।   

Advertisement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 602 रन और सुनील गावस्कर ने 542 रन बनाए हैं। जबकि रनमशीन कोहली अब तक खेले गए तीन टेस्ट मैचों में ही 440 रन बना चुके हैं। अभी इस सीरीज में दो टेस्ट मैच और बाकी हैं। 

Advertisement

हालांकि सहवाग का मानना है कि अगर कोहली इस सीरीज में यह रिकॉर्ड बना लेते हैं तो द्रविड़ औऱ गावस्कर को खुशी होगी। 

बता दें कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में सहवाग के बराबर 23 शतक बनाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर (51), राहुल द्रविड़ (36) औऱ सुनील गावस्कर (34) ही उनसे आगे हैं। 

सहवाग ने इंडिया टीवी के शो के दौरान कहा, “यह महान खिलाड़ियों (द्रविड़ और गावस्कर) के लिए खतरा नहीं है। बल्कि यह उनके लिए खुशी की खबर होगी कि कोई खिलाड़ी उनका रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। बिल्कुल ऐसी ही खुशी जैसी मुझे मेरे बाद करुण नायर के बाद तिहरा शतक मारने पर हुई थी। गावस्कर और द्रविड़ को ऐसा ही महसूस होगा, जब कोहली उनका रिकॉर्ड तोड़ेगा। मैं खुद चाहचा हूं कि कोहली ऐसा करे क्योंकि इसका मतलब हैं कि वो रन बनाएंगे और इससे भारत को सीरीज जीतने में मदद मिलेगी। 

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त से साउथेप्टन में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार