17 फरवरी। एबी डीविलयर्स के 36वें बर्थडे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी तरफ से ट्विट कर बर्थडे विश किया है। विराट कोहली ने एबी डीविलियर्स और उनके फैमली को शुभकामनाएं दी है। साथ ही कोहली ने एबी से जल्द मिलने की भी बात की है।

Advertisement

गौरतलब है कि 29 मार्च से आईपीएल का आगाज होने वाला है। ऐसे में एक बार फिर फैन्स दो बल्लेबाजों को एक ही टीम में खेलते हुए देखने वाले हैं। इस बार एबी डीविलियर्स और कोहली कैसा परफॉर्म करते हैं फैन्स की नजर उसी पर होगी। पिछले सीजन में आरसीबी का परफॉर्मेंस खराब रहा था।

Advertisement

ऐसे में ये देखना होगा कि एबी डीविलियिर्स और कोहली इस नए सीजन में किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरते हैं। एबी डीविलियर्स साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से खुद को अलग कर चुके हैं।

वैसे अब खबर ये भी है कि वो रिटारमेंट तोड़कर फिर से साउथ अफ्रीकी टीम के लिए खेल सकते हैं। साउथ अफ्रीकी टीम के कोच मार्क बाउचर ने भी अपने बयान में कहा है कि वो एबी से लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार