16 दिसंबर। पर्थ टेस्ट में विराट कोहली 123 रन बनाकर आउट हुए। कोहली जिस तरह से आउट दिए गए उससे क्रिकेट जगत में सवाल खड़े हो गए हैं।
Advertisement
आपको बता दें कि विराट कोहली पैट कमिंस की गेंद पर स्लिप में खड़े फील्डर पीटर हैंड्सकोंब के द्वारा लपके गए लेकिन इस कैच से पूरे क्रिकेट जगत में विवाद खड़ा हो गया है। देखें पूरा स्कोरकार्ड
Advertisement
जिस तरह से पीटर हैंड्सकोंब ने कोहली का कैच लिया उससे ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन को छू रही है लेकिन टीवी अंपायर ने कोहली को आउट करार दे दिया।
आपको बता दें कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज के महानायक अमिताभ बच्चन ने आखिर में इस कैच को गलत बताया है और कोहली को अपना फैसला सुनाते हुए नॉट आउट करार दिया है।
अमिताभ बच्चन ने ट्विट कर लिखा कि विराट कोहली आउट नहीं थे।