24 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखारपत्तनम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

कोहली अगर इस मुकाबले में 81 रन बना लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस समय यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS 

Advertisement

बता दें कि विशाखापत्तनम के मैदान पर विराट कोहली का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। इस मैदान पर वह तीन शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। पिछले मुकाबलों में उन्होंने यह क्रमश: 118, 117, 99, 65, 167 और 81 रन बनाए हैं। 

साथ ही धोनी भी भारत के लिए वनडे में अपने 10000 रन पूरे कर सकते हैं। धोनी ने अपने वनडे करियर में 10123 रन बनाए हैं, जिसमें से उन्होंने 9949 रन भारत के ले और 174 रन एशिया इलेवन के लिए खेलते हुए बनाए हैं।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार