India vs Australia 1st ODI: विराट कोहली (Virat Kohli) की भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी अच्छी नहीं रही और पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में 8 गेंदों का सामना कर 0 पर आउट होकर पवेलियन लौटे। मिचेल स्टार्क की गेंद पर वह कूपर कोनोली को कैच थमा बैठे। 

Advertisement

बता दें  कि 27 पारियों में यह पहली बार है जब कोहली ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे मैच में 0 पर आउट हुए हैं। बता दें कि यहां उन्होंने पहला वनडे मैच साल 2012 में खेला था। इसके अलावा यह कुल 39वीं बार है जब वह इंटनरेशनल क्रिकेट  में 0 पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट  में उनसे आगे सिर्फ जहीर खान और ईशांत शर्मा ही हैं। 

Advertisement

224 दिन बार इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली भारतीय टीम के लिए खेलने उतरे थे। इससे पहले उनका आखिरी मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला था।

कोहली को आउट कर स्टार्क ने भी खास रिकॉर्ड बना दिया। वह दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 बार कोहली को 0 पर आउट किया है। इससे पहले सिर्फ जेम्स एंडरसन ने ही ऐसा किया था। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में मिचेल ओवेन औऱ मैट रैनशॉ ने वनडे डेब्यू किया है। वहीं भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना वनडे डेब्यू किया है। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश हेज़लवुड।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार