अहमदाबाद में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को मैच जीतने के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया है। हालांकि, भारत के लिए ये लक्ष्य और भी छोटा हो सकता था लेकिन टीम इंडिया के फील्डर्स ने खऱाब फील्डिंग के चलते इंग्लिश टीम को कई रन मुफ्त में दे दिए।

Advertisement

इस मैच में खराब फील्डर्स की लिस्ट में कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है जो फील्डिंग में जोश दिखाने के चक्कर में होश खो बैठे। ये घटना उस समय घटित हुई जब इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय बल्लेबाज़ी कर रहे थे।

Advertisement

बेयरस्टो ने 30 यार्ड सर्कल के अंदर शॉट खेलकर एक रन लिया लेकिन जब फील्डर ने नॉन स्ट्राइकर छोर पर गेंद फेंकी तो बेयरस्टो के क्रीज के अंदर खड़े होने के बावजूद विराट ने गिल्लियां बिखेर दी और गेंद स्टंप्स पर लगकर दूर चली गई। इसके चलते इंग्लैंड को एक रन मुफ्त में मिल गया। हालांकि, जब कोहली ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया तो वो अपना हाथ भी चोटिल करवा बैठे लेकिन गनीमत ये रही कि विराट को गंभीर चोट नहीं लगी।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए 165 रनों की दरकार है जबकि ताजा समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट गंवाकर 19 रन बना लिए हैं और क्रीज पर विराट कोहली के साथ अपना पदार्पण कर रहे ईशान किशन बल्लेबाज़ी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार