विशाखापट्टनम, 24 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय कप्तान विराट कोहली (नाबाद 157) की ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत ने बुधवार को यहां डॉ. वाइ.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में जारी दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के सामने 322 रनों का लक्ष्य रखा है। कोहली की ऐतिहासिक पारी के अलावा अंबाती रायडू (73) ने टीम को 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 321 रनों का स्कोर खड़ा करने में मदद की। 

Advertisement

इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की। कोहली ने इस मैच में वनडे में अपने 10,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह वनडे में सबसे तेजी से इस मुकाम तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इन दोनों मामलों में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। 

Advertisement

वह भारत की तरफ से वनडे में 10,000 रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। वनडे में कोहली के रनों की संख्या अब 10,076 हो गई है। 

रायडू और कोहली के बीच शतकीय साझेदारी तब आई जब भारत ने 40 के कुल स्कोर पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे। पिछले मैच के शतकवीर रोहित शर्मा (4) 15 के कुल स्कोर पर शेमरोन हेटमायेर की गेंद पर पवेलियन लौटे। शिखर धवन (29) का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। वह एशले नर्स की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। 

यहां से कोहली और रायडू ने टीम का स्कोर बोर्ड आगे बढ़ाया। रायडू अच्छा खेल रहे थे, लेकिन वह नर्स की धीमी गेंद पर चूक गए और स्लोग स्वीप करने के प्रयास में बोल्ड हो गए। अपनी 73 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाने वाले रायडू का विकेट 179 रनों पर गिरा। 

महेंद्र सिंह धोनी (20) अपनी खराब फॉर्म को इस मैच में भी दूर नहीं कर सके। पदार्पण कर रहे ओबेड मैक्कोय ने उन्हें बोल्ड कर भारत को 222 के कुल स्कोर पर चौथा झटका दिया। 

यहां से कोहली ने एक छोर से रन बनाना चालू रखा, लेकिन दूसरे छोर पर युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत (17) 248 के कुल स्कोर पर मार्लन सैमुएल्स की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। रविंद्र जडेजा ने 13 रनों का योगदान दिया। वह 307 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। 

विंडीज के लिए नर्स और मैक्कोय ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। कैमरन रोच और सैमुएल्स ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार