IND vs WI ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया के दो बड़े बल्लेबाजी सितारे विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार फिर वनडे क्रिकेट में नजर आएंगे। दोनों का कैरेबियाई टीम के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में आगामी सीरीज में भी फैंस की नजरें इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों पर रहेंगी।

Advertisement

इस सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा करीब दो महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। दोनों ने आखिरी बार 19 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में दोनों भारतीय दिग्गजों का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। हालांकि, विराट कोहली इस मामले में रोहित शर्मा से थोड़े आगे हैं और कैरेबियाई टीम के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 37 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 35 पारियों में उनके बल्ले से 1613 रन निकले हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 57.60 का रहा है। रोहित ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 3 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन रहा है। उन्होंने अक्टूबर 2018 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे में यह शानदार पारी खेली थी।

रोहित के लिए वेस्टइंडीज उन टीमों में शामिल रही है, जिसके खिलाफ उन्होंने लगातार बड़ी पारियां खेली हैं। अब करीब दो महीने बाद वनडे में वापसी करते हुए एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

विराट कोहली का रिकॉर्ड तो और भी शानदार
विराट कोहली की बात करें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका रिकॉर्ड रोहित से भी ज्यादा प्रभावशाली है। कोहली ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 43 वनडे मुकाबलों में 2261 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका शानदार औसत 66.50 का रहा है और स्ट्राइक रेट 96.95 रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

विराट के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं। यानी जब भी कैरेबियाई टीम के खिलाफ कोहली का बल्ला चला है, उन्होंने बड़ी पारी खेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 157 रन है। उन्होंने 2018 में विशाखापट्टनम में पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में यह पारी खेली थी। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार