भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के जल्दी आउट हो जाने के बाद शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने अच्छे हाथ दिखाए। 

Advertisement

शार्दुल और सुंदर की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सातवें विकेट के लिए  123 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों की शानदार बल्लेबाजी और विकेट पर टिकने का ज़ज्बा दिखाने के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है।

Advertisement

वीरू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यदि इस भारतीय टीम के साहस का वर्णन करने के लिए एक शब्द है, तो वो है दबंग। इतने साहसी और बहादुर। अति सुंदर ठाकुर।’

हालांकि, वीरू इन दोनों की तारीफ करते हुए यहीं नहीं रूके। उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इन दो लोगों के लिए गाब्बा द ढाबा। सुंदर और ठाकुर शानदार।’

ज़ाहिर है अगर भारतीय टीम इस मैच में वापसी करने में सफल रही है तो इसका श्रेय इस युवा जोड़ी को ही जाता है क्योंकि एक समय भारत ने अपने 6 विकेट 186 रन पर गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद इन दोनों की जोड़ी ने तेजी से रन जोड़ते हुए भारत को ऑस्ट्रेलिया के स्कोर के पास पहुंचा दिया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां से ये टेस्ट मैच किस तरफ जाता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार