England vs India: ओवल के मैदान पर भारत के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) इंग्लैंड के गेंदबाजों पर कहर बनकर बरसे हैं। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने 36 गेंदों में सात चौकों और तीन चौकों की मदद से 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। शार्दुल ठाकुर की इस पारी के मुरीद वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) हो गए हैं।

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग ने कमेंट्री के दौरान शार्दुल ठाकुर की तारीफ करते हुए बड़ी बात कह दी है। सहवाग ने कहा, 'मतलब फ्रंटफुट पर पुल, मैं सोच भी नहीं सकता इस शॉट के बारे में। मतलब आज भी अगर मेरा बेटा मुझे गेंदबाजी करे और शॉर्टपिच गेंद डाले तो भी शायद मैं फ्रंटफुट से पुल ना मारूं। शार्दुल ठाकुर ने 2 या 3 शॉर्ट ऐसे लगाए हैं।'

Advertisement

बता दें कि शार्दुल ठाकुर ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इस अर्धशतक के साथ ही वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। शार्दुल ठाकुर ने ऐसा करते ही सहवाग का साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट में 32 गेंदों में अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ा है।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड कपिल देव के नाम है। कपिल ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। वहीं अगर ओवल टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया की पहली पारी महज 191 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड के लिए भी शुरुआत काफी खराब रही है और दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने महज 53 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार