पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वीरेंद्र सहवाग फनी अंदाज में ट्वीट करने के लिए जाने जाते हैं। सहवाग ने पाकिस्तान को मिली हार के बाद ट्वीट किया जिससे एक पाकिस्तानी फैन खफा हो गई और उसने सहवाग से तब हंसने के लिए कहा जब उनकी टीम जीत जाए। वीरेंद्र सहवाग ने इस पाकिस्तानी फैन को जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी।

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था, 'hahaha...मिस्टर प्रेसिडेंट भी मस्त खेल गए। पड़ोसी की दुख्ती रग़।' सहवाग के इस ट्वीट पर सहर नाम की पाकिस्तानी फैन ने लिखा, 'सहवाग भाई ज्यादा ना हंसो कौन सा वर्ल्ड कप जीत गए हो आप। दूसरों की हार से ज्यादा अपनी खुशी पर खुश होना चाहिए। जीत जाओ तो खुशी मनाना।'

Advertisement

सहवाग ने इस पाकिस्तानी फैन को जवाब देते हुए लिखा, '23 को मना ली इससे बड़ी वाली खुशी।' सहवाग का ये ट्वीट वायरल हो गया और खबर लिखे जाने तक 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया वहीं 800 से ज्यादा लोगों ने सहवाग के इस जवाब को रिट्वीट किया है।

बता दें कि पाकिस्तान के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पहले मैच में भारत के हाथों 4 विकेट से शिकस्त का सामना करने के बाद जिम्बाब्वे ने भी उन्हें 1 रन से हरा दिया है। इस हार के बाद अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बना तकरीबन नामुमकिन हो गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार