भारतीय क्रिकेट इतिहास में सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को भुलाया नहीं जा सकता है। दोनों ही कप्तानों ने टीम इंडिया को नए मुकाम पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। अक्सर यह सवाल उठता है कि धोनी और गांगुली में कौन बेस्ट कप्तान है। अब इस पर अपनी राय व्यक्त की है दोनों की ही कप्तानी में खेल चुके वीरेंद्र सहवाग।

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग ने बेस्ट कप्तान बताने के साथ ही उसकी वजह भी बताई है। वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि गांगुली और धोनी दोनों ही शानदार कप्तान हैं, लेकिन बेस्ट गांगुली हैं। सहवाग ने एक यूट्यूब शो पर इस बारे में बात करते हुए कहा, ' गांगुली और धोनी दोनों ही अच्छे कप्तान थे, लेकिन मुझे लगता है कि सौरव गांगुली बेस्ट थे क्योंकि गांगुली ने एक नए सिरे से टीम को बनाया था।'

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा, 'सौरव गांगुली ने नए और होनहार खिलाड़ियों को चुनकर एक नई टीम खड़ी की थी। इंडिया को अपने देश से बाहर जाकर जीतना सिखाया था। उनकी कप्तानी में विदेशों में ना केवल हमने टेस्ट सीरीज़ ड्रा करवाई बल्कि टेस्ट मैच जीतना भी सीखा था।'

धोनी के बारे में यह बोले वीरेंद्र सहवाग: वीरू का मानना है कि धोनी को एक अच्छी टीम पहले से बनी बनाई मिली। सहवाग ने कहा, 'धोनी के पास एक बनी बनाई टीम के होने का एडवांटेज था। इसलिए जब वे कप्तान बने तो उनके लिए एक नई टीम तैयार करना ज्यादा मुश्किल नहीं था। इसलिए दोनों ही बढ़िया कप्तान थे, लेकिन मेरी राय में गांगुली ही बेस्ट कप्तान थे।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार