कोलकाता, 24 जनवरी (CRICKETNMORE): भारत के पूर्व सालमी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग की लॉफ्टेड शॉट खेलने की सलाह से भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिामान साहा को फायदा हुआ है। साहा ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। जब विजय माल्या के पैसे पर क्रिस गेल ने ऐश की थी

Advertisement

उन्होंने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी विजेता गुजरात के खिलाफ ईरानी कप में 203 रनों की नाबाद पारी खेल शेष भारत को जीत दिलाई। 

Advertisement

साहा ने कप्तान चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 116) के साथ पांचवें विकेट के लिए 316 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। 

एक न्यूज वेबसाईट ने साहा के हवाले से लिखा है, "मैंने अपनी पारी में जितने शॉट्स खेले उसमें से अधिकतर लॉफ्टेड शॉट्स थे। सहवाग ने मुझसे कहा था कि अगर में अपनी पारी की शुरुआत में कुछ बाउंड्री लॉफ्टेड शॉट्स से लगा दूंगा तो मुझ पर से दवाब कम होगा और गेंदबाज को भी परेशानी होगी।"

 

साहा ने कहा, "इसलिए मैं अपनी पारी में गेंदबाजों पर लॉफ्टेड शॉट्स मारने के बारे में सोच रहा था।"

साहा चोट से वापसी करने के बाद ईरानी कप में खेल रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई श्रृंखला में उन्होंने चोट के कारण कुछ मैच नहीं खेले थे। 

Advertisement

पार्थिव ने उनका स्थान लिया था और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था। 

लेकिन साहा ने इस दौरान राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कड़ी मेहनत की और शानदार बल्लेबाजी के साथ अपनी फिटनेस पर भी खरे उतरे। भारतीय टीम के कोच अनिल कुंबले ने उन्हें पिछली रात संदेश भेजा था कि उन्हें मैच पूरा करना है। 

साहा ने कहा, "कुंबले ने मुझे पिछली रात मुझे संदेश भेजा था और कहा था कि काम अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने मुझसे मैच समाप्त करने को कहा था। ऐसा करने से मैं खुश हूं।"

Advertisement

साहा का यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहला दोहरा शतक है। 

उन्होंने कहा, "मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं था। पुजारा मेरे पास आए और मुझे यह बात बताई। मेरे दिमाग में यह विचार तब आया जब मैं 180 रनों पर था। पुजारा के दूसरे छोर पर होने से मुझे आसानी हुई।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार