4 मार्च। वर्ल्ड कप को लेकर दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय टीम की घोषणा की है। वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में लक्ष्मण ने ऋषभ पंत को नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किा है तो वहीं केएल राहुल बतौर ओपनर अपने टीम में जगह दी है।

Advertisement

गौरतलब है कि हाल के पांच पारियों में ऋषभ पंत ने वनडे क्रिकेट में कोई खास कमाल नहीं किया है और 4, 40 नाबाद, 28, 3 और 1 रन ही बनाए हैं। ऐसे में लक्ष्मण के अनुसार उन्हें और भी समय की जरूरत है।

Advertisement

वहीं गेंदबाजी में खलील अहमद एक ऐसे चेहरे हैं जिन्हें वीवीएस ने अपनी टीम में शामिल किया है। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 30 मई से खेला जाना है।

वीवएस लक्ष्मण के द्वारा चुनी गई भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायडू, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, खलील अहमद।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार