Sri Lanka vs Ireland: श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने रविवार (8 फरवरी) को आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। हसरंगा ने अपने कोटे के चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

इसके साथ ही हसरंगा टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेन वाले  गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब इस टूर्नामेंट में 20 पारियों मे 40 विकेट हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने लसिथ मलिंगा, शाहीद अफरीदी और राशिद खान को पीछे छोड़ा है। 50 विकेट के साथ शाकिब अल हसन इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। 

Advertisement

यह सातवीं बार है जब इस टूर्नामेंट में हसरंगा ने 3 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। वह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार पारी में तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शाकिब अल हसन के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं।

बता दें कि गेंदबाजी के दौरान हसरंगा पूरी तरह फिट नहीं थे, वह हैमस्ट्रिंग की परेशनी से झूझ रहे थे लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आयरलैंड को 20 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जिसमें कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन और कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। 

Advertisement

आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी-जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट, मार्क अडायर और गेरेथ डेलनी ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में आय़रलैंड 19.5 ओवर मे 143 रन पर ऑलआउट हुई। आय़रलैंड की शुरूआत अच्छी थी और एक समय स्कोर 2 विकेट पर 105 रन था और फिर 38 रन के अंदर सभी 8 विकेट गिर गए।

श्रीलंका के लिए हसरंगा के अलावा महीश तीक्षणा ने 3 विकेट,मथीशा पथिराना ने 2 विकेट, दुश्मंथा चमीरा, डुनिथ वेलालागे ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार