भारत के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा फिलहाल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में धूम मचा रहे हैं और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुए टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने यह दिखा दिया कि रोहित न सिर्फ वनडे और टी-20 बल्कि टेस्ट मैचों में भी अपने बल्ले का जौहर दिखा सकते हैं।

Advertisement

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की शानदार महिला क्रिकेटर और ऑस्ट्रेलिया मेन्स टीम के स्टार गेंदबाज मिशेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली ने कहा है कि वो खुद को कही ना कही रोहित शर्मा को खुद के अंदर देखती है।

उन्होंने कहा कि वो रोहित शर्मा से इस बात से इंप्रेस है कि कैसे भारतीय ओपनर ने खुद को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ढाला और टेस्ट में ओपनिंग की कमान संभाल कर खुद को साबित कर रहे हैं।

एलिसा हिली ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा," मैं मॉडर्न टेस्ट क्रिकेट को देखती हूं कि वो उसमें कैसे बदलाव आ गया है। मैं बहुत ज्यादा मेन्स क्रिकेट देखती हूं और रोहित जैसे खिलाड़ी को फॉलो करती हूं जो वर्ल्ड क्रिकेट में वाइट गेंद के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं और साथ ही वो टेस्ट क्रिकेट में भी एक सफल बल्लेबाज है। इसलिए मेरे लिए मैं यह देखती हूं कि कैसे रोहित ने तीनों फॉर्मेट में अपनी काबिलियत को दर्शाता है, क्या मैं उनके जैसा कुछ कर सकती हूं।?

बता दें कि एलिसा हिली की भी हालत रोहित शर्मा जैसी ही थी। उन्होंने टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैचों में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की और बाद में उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने एक शानदार अर्धशतक जमाया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार