29 जुलाई, इंग्लैंड (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के ऑलराउंडर रवि बोपारा ने अपनी मनपसंद ड्रीम प्लेइंग इलेवन की टेस्ट टीम की घोषणा की है। अपनी मनपसंद टीम में रवि बोपारा ने 3 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है। इन भारतीय खिलाड़ियों में सहवाग, सचिन और विराट कोहली शामिल हैं।
रवि बोपारा ने ओपनर के तौर पर धमाकेदार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर को टीम में जगह दी गै तो वहीं नंबर 3 पर कुमार संगकारा तो वहीं नंबर 4 पर महान सचिन तेंदुलकर को जगह दी है। इसके अलावा विराट कोहली को सचि ने नंबर 5 पर रखा है।
आगे क्लिक करके जानें►
रवि बोपारा की इस ड्रीम टेस्ट टीम में सबसे हैरानी की बात है कि कप्तान के तौर पर उन्होंने वसीम अकरम को चुना है। इस टीम में ऑलराउडर जैक कैलिस भी जगह बनानें में सफल रहे हैं। महान ब्रायन लारा के अलावा स्पिन डिपार्टमेंट में मुरलीधरन रवि बोपारा की पसंद बने हैं।
जेम्स एंडरसन और अख्तर तेज गेंदबाजी में अकरम का साथ दे रहे हैं। ये भी सोचने वाली बात ये हैं कि इस टीम में अंग्रेज टीम के केवल एक खिलाड़ी को जगह मिली है।
रवि बोपारा की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन -
वीरेन्द्र सहवाग, डेविड वार्नर, कुमार संगाकारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, जैक कैलिस, ब्रायन लारा, वसीम अकरम(कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, जेम्स एंडरसन, शोएब अख्तर