पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी और बैटिंग पोजिशन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कामरान अकमल से लेकर शोएब अख्तर तक सभी ने बाबर आजम की कप्तानी की आलोचना की है। इस बीच दिग्गज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने बाबर आजम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वसीम अकरम का कहना है कि उन्होंने बाबर आजम से नंबर 3 पर बैटिंग करने के लिए कहा था लेकिन, बाबर ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया था।

Advertisement

वसीम अकरम ने कहा, 'कराची किंग्स टीम में मैं बाबर के साथ रहा हूं। टीम खराब दौर से गुजर रही थी। ऐसे में मैंने उनसे एक या दो बार रिक्वेस्ट की कि नंबर-3 पर बैटिंग करें। हम कुछ अलग करने के बारे में सोच रहे थे। टीम में मार्टिन गुप्टिल के रूप में सलामी बल्लेबाज मौजूद थे। लेकिन बाबर ने कहा कि वो नीचे नहीं खेलेंगे आप शरजील खान को 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए कहें।' 

Advertisement

वसीम अकरम ने आगे कहा, 'शरजील भी एक सलामी बल्लेबाज हैं। अगर छोटी-छोटी बातों पर कोई कप्तान अमल करेगा तो इससे टीम को ही फायदा होगा। अगर आपका कप्तान अपने लिए खेलता है तो यह सही नहीं है। यदि आपका कप्तान रन बनाता है और अन्य बल्लेबाजों को अपने पॉजिशन पर खेलने देता है। तब यह साबित होता है कि टीम का कप्तान आपके लिए खुद को कुर्बान करने के लिए तैयार है। बाबर को ये चीजें सीखनी होंगी।'

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक खेले गए दोनों मैचों में बतौर ओपनर बाबर आजम फेल रहे हैं। वहीं अगर पाकिस्तान टीम की बात करें तो पहले भारत और उसके बाद जिम्बाब्वे से हारकर लगभग-लगभग पाकिस्तान टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। पिछले साल खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार