भारतीय युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने जब से डेब्यू किया है वो तब से अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। अगर वो आगामी एशिया कप में चुना जाते है और अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते है तो उन्हें इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में भी मौका मिल सकता है। अब उनको लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम (Wasim Akram) ने कहा है कि वो भारत के भविष्य है और वो जिस गति से गेंदबाजी करते है उसमें उन्हें सुधार की जरुरत है। 

Advertisement

अकरम ने कहा, "मैंने उन्हें देखा है। वो भारत का भविष्य है। मैंने पिछले साल एशिया कप के दौरान भी कहा था कि उन्हें लंबा खेलना चाहिए। उसके पास स्विंग है लेकिन गति के मामले में, उन्हें अपनी गति बढ़ाने के लिए ज्यादा फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहिए। वह युवा है और वह जिस तरह से गेंदबाजी करते है वह मुझे पसंद है। वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।"

Advertisement

आशीष नेहरा और जहीर खान के संन्यास लेने के बाद भारत को कोई अच्छा बाएं हाथ का तेज गेंदबाज नहीं मिल पाया है। उन्होंने कई गेंदबाजों को आजमाया लेकिन तलाश खत्म नहीं हुई। वहीं जब से अर्शदीप आये है भारत की अच्छा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश खत्म होते हुए दिखाई दे रही है। वो काफी प्रतिभाशाली गेंदबाज है। 

अर्शदीप के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 26 मैच खेले है और 8.4 के इकॉनमी रेट की मदद से 41 विकेट हासिल किये है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 37 रन देकर 4 विकेट हासिल करना है। अर्शदीप ने भारत के लिए 3 वनडे मैच भी खेले है और 6.76 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किये है लेकिन विकेट नहीं ले पाए है। अर्शदीप के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 51 मैच खेले है और 8.74 के इकॉनमी रेट से 57 विकेट हासिल किया है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 32 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार