पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने एशिया कप सुपर 4 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 2 छक्के जड़े। ये छक्के तब आए जब उनकी टीम को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी और उनके पास केवल 1 विकेट बचा था। इन छक्कों के बाद वसीम अकरम को भारत के खिलाफ जावेद मियांदाद के आखिरी ओवर के छक्के याद आ गए। जावेद मियांदाद ने उस मैच में 114 गेंदों में नाबाद 116 रन बनाए थे और चेतन शर्मा की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पाक को मैच जिताया था।

Advertisement

मैच के बाद, वसीम अकरम ने नसीम शाह को बधाई देने के लिए ट्वीट किया। वसीम अकरम ने भारत के खिलाफ जावेद मियांदाद के प्रसिद्ध आखिरी गेंद पर छक्के को याद किया। हालांकि, इस दौरान उनसे गलती हो गई। वर्ष गलत होने के कारण वसीम अकरम ट्रोल का शिकार हुए। वसीम ने अपने ट्वीट में लिखा कि मियांदाद का छक्का 26 साल पहले आया था लेकिन, असल में वो 36 साल पहले 1986 में आया था।

Advertisement

वसीम अकरम ने ट्वीट कर लिखा, 'क्या मैच था। मैं भी इस उम्र में इतना सनसनीखेज अंत नहीं देख सकता। युवा नसीम शाह ने क्या शानदार छक्के लगाए। मैं उस टीम का हिस्सा था जब जावेद मियांदाद ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया… 26 साल बाद आज मैंने आखिरी ओवर में दो छक्के देखे … सनसनीखेज।' इसपर यूजर्स के रिएक्शन कुछ इस प्रकार हैं-

बता दें कि अफगानिस्तान टीम को 1 विकेट से हराकर पाकिस्तान टीम ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। 9 सिंतबर को श्रीलंका के खिलाफ पाक टीम को फाइनल खेलना है। वहीं अगर टीम इंडिया की बात करें तो पाकिस्तान और श्रीलंका से ग्रुप-4 में लगातार 2 मुकाबले हारकर टीम इंडिया एशिया कप से बाहर हो गई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार