भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (ENG vs IND 5th Test) गुरुवार, 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले के लिए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है उन्होंने जसप्रीत बुमराह को अपनी टीम में जगह नहीं दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, वसीम जाफर ने बुधवार, 30 जुलाई को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए फैंस के साथ द ओवल टेस्ट के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय XI शेयर की। इस टीम में उन्होंने चार बड़े बदलाव किए।

Advertisement

सबसे पहले उन्होंने चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को अपने कॉम्बिनेशन में चुना जो कि लॉर्ड्स और मैनचेस्टर टेस्ट में भी टीम इंडिया के लिए पंत के चोटिल होने पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उठा चुके हैं। वहीं इसके बाद उन्होंने मैनचेस्टर टेस्ट में अपना डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज को बाहर करके कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया और शार्दुल ठाकुर की जगह बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह को कॉम्बिनेशन में जगह दी।

इतना ही नहीं, आखिरी में वसीम जाफर ने अपनी टीम से जसप्रीत बुमराह को भी बाहर किया और उनकी जगह आकाश दीप को प्लेइंग इलेवन में चुना। बता दें कि वसीम जाफर का ये फैसला जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखकर लिया गया हो सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भी ये ही माना जा रहा है कि बुमराह द ओवल नहीं खेलेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा ये फैसला उनकी पीठ की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।

वसीम जाफर द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार