Wasim Jaffer Picks RCB Playing XI For IPl 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने मौजूदा चैंपियन RCB की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है।
फिल साल्ट को नहीं दी जगह: वसीम जाफर ने RCB की XI में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ फिल साल्ट को जगह नहीं दी है, जिन्होंने पिछले आईपीएल सीजन आरसीबी के लिए 13 मैचों में 176 की तूफानी स्ट्राइक रेट 403 रन बनाए थे। वो विराट कोहली (15 मैचों में 657 रन) के बाद सीजन में आरसीबी के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
वसीम जाफर ने विराट कोहली के साथी ओपनर के तौर पर फिल साल्ट की जगह जैकब बेथेल को चुना है जिन्होंने हाल ही में साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए 8 मैचों में 280 रन ठोके। उन्होंने सेमीफाइनल में भारत के सामने 48 बॉल में 105 रनों की तूफानी पारी खेली थी। गौर करें कि इसके अलावा वसीम जाफर ने बल्लेबाज़ों के तौर पर रजत पादीदार, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड और विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा को भी XI में जगह दी है।
नुवान तुषारा को भी किया शामिल: आरसीबी के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के कुछ शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे जिसे ध्यान में रखते हुए वसीम जाफर ने नुवान तुषारा को आरसीबी की XI में जोड़ा है। उनका मानना है कि नुवान तुषारा डेथ ओवर में टीम के लिए किफायती गेंदबाज़ी कर सकते हैं।
नुवान तुषारा के अलावा वसीम जाफर ने रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या को ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किया है। वहीं बॉलिंग अटैक को मजबूत करने के लिए तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को भी प्लेइंग कॉम्बिनेशन में जोड़ा है। इसके बाद उन्होंने आखिर में स्पिन गेंदबाज़ सुयश शर्मा को अपने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया है।
वसीम जाफर द्वारा चुनी गई RCB की प्लेइंग XI: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, यश दयाल। इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।