England vs India: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से हो रही है। इस सीरीज से पहले टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हैं और लगभग-लगभग ये तय है कि वो पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब ये बहस छिड़ चुकी है कि चोटिल शुभमन की जगह केएल राहुल और मयंक अग्रवाल में से किसे प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाए।

Advertisement

शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए। हालांकि, जाफर का ये भी कहना है कि राहुल के लिए भी ये काफी बड़ा मौका बन सकता है।

Advertisement

वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 'मयंक के साथ-साथ केएल राहुल के लिए भी ये एक बहुत बड़ा मौका होने वाला है। मयंक का अब तक का करियर शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया में दो खराब प्रदर्शनों के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था, लेकिन मुझे यकीन है कि वह इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे होंगे। मैं चाहूंगा कि राहुल से पहले मयंक को प्राथमिकता दी जाए।"

आपको बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम इंडिया हनुमा विहारी के नाम पर भी विचार कर सकती है। विहारी अपनी मजबूत तकनीक के चलते ओपनिंग के सबसे प्रबल दावेदार लग रहे हैं। हनुमा विहारी ने अब तक 12 टेस्ट मैचों में 32.84 की औसत से 624 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार